आर.एस. शिवमूर्ति स्कूल में मानसून एक्टिविटी, छात्र सम्मानित

आर.एस. शिवमूर्ति स्कूल में मानसून एक्टिविटी, छात्र सम्मानित

वाराणसी  (जनवार्ता)। रोहनिया स्थित आर.एस. शिवमूर्ति पब्लिक स्कूल में कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए आर्ट एंड क्राफ्ट एवं हैप्पी मानसून एक्टिविटी का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

rajeshswari


कार्यक्रम में मंथली बेस्ट अटेंडेंस, बेस्ट ड्रेस, गुड कैरेक्टर, हेल्दी फूड और बेस्ट होमवर्क सहित विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। मानसून एक्टिविटी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को भी पुरस्कार दिए गए।


को-ऑर्डिनेटर अनुराधा सिंह व शिक्षिकाओं आकांक्षा मिश्रा, इशिका सिंह, शिल्पी सिंह और रीता पाल ने बच्चों का मार्गदर्शन किया।

डायरेक्टर योगेंद्र प्रताप सिंह और प्रिंसिपल राकेश तिवारी ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें अनुशासन, नियमित उपस्थिति और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसी गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक हैं।

इसे भी पढ़े   कबीर प्रकटोत्सव पर 'अल कबीर' बीफ कंपनी का नाम बदलने की उठाई मांग
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *