तीसवीं उत्तर प्रदेश राज्य कैरम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचीं चार टीमें

तीसवीं उत्तर प्रदेश राज्य कैरम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचीं चार टीमें

वाराणसी । उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन एवं गौतम बुद्ध नगर कैरम एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में नई दिल्ली स्थित हरकिशन सिंह सुरजीत भवन, इंद्रजीत गुप्ता में चल रही तीसवीं उत्तर प्रदेश राज्य कैरम चैंपियनशिप के दूसरे दिन लीग स्पर्धा समाप्त होने के बाद टीम चैंपियनशिप के मुकाबले खेले गए।

rajeshswari

अंतिम आठ में पहुंची टीमों के बीच हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में झांसी ने वाराणसी को 2-1, प्रयागराज ने बरेली को 2-1, गोरखपुर ने रायबरेली को 3-0 तथा मुरादाबाद ने मेरठ को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

लीग मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ, प्रयागराज, झांसी, रायबरेली, बरेली और मुरादाबाद की टीमों ने अंतिम आठ में जगह बनाई थी। समाचार लिखे जाने तक टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मुकाबले जारी थे।

चैंपियनशिप के एकल मुकाबलों में 23 अगस्त को क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इसी दिन पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह भी आयोजित किया जाएगा।

प्रतियोगिता का संचालन चैंपियनशिप कमेटी के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह, महासचिव श्रीमती भारती नारायण, उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के सचिव एडवोकेट सिराजुद्दीन, चीफ रेफरी सरदार रणवीर सिंह तथा सहायक प्रधान निर्णायक रमेश कुमार वर्मा की देखरेख में किया जा रहा है।

इसे भी पढ़े   वाराणसी पब्लिक स्कूल में ‘एक्सप्रेशन जंक्शन’ प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *