श्रद्धालुओं पर नमामि गंगे ने बरसाए फूल

श्रद्धालुओं पर नमामि गंगे ने बरसाए फूल

कपड़े के झोले बांटकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

वाराणसी (जनवार्ता) । श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर बाबा श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालुओं के बीच नमामि गंगे ने भक्ति, एकता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मंदिर दर्शन के लिए कतारबद्ध श्रद्धालुओं पर गुलाब की पंखुड़ियां बरसाकर उनका स्वागत किया गया।

rajeshswari

नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक  राजेश शुक्ला के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से आए श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान किया गया। नमामि गंगे टीम ने श्रद्धालुओं को सिंगल यूज पॉलिथीन का प्रयोग न करने के लिए जागरूक करते हुए कपड़े के झोलों का वितरण किया।

राजेश शुक्ला ने कहा कि शिव भक्त भक्ति, समर्पण, सामाजिक एवं राष्ट्रीय एकता और सद्भाव का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। जाति, क्षेत्र और राज्य की सीमाओं से ऊपर उठकर श्रद्धालुओं की आस्था महादेव के प्रति समर्पित है। उन्होंने कहा कि महादेव से प्रार्थना है कि सभी शिव भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण हों और देश में सुख, शांति व सद्भाव का वातावरण बना रहे।

आयोजन में उमंग अग्रवाल, दीप मेहरोत्रा, राहुल दुबे, समर्पित पाण्डेय, अनीश शुक्ला, सक्षम उपाध्याय और आकाश तिवारी समेत नमामि गंगे के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   चौबेपुर के गौरडी में मूर्तियाँ खंडित: बुद्ध-बाबा साहब की प्रतिमाएँ तोड़ीं, मौके पर भारी पुलिस बल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *