मुनारी गांव के प्रशासक की मनमानी पर डीपीआरओ सख्त, आरआरसी रोड न बनवाने पर कार्रवाई की चेतावनी

मुनारी गांव के प्रशासक की मनमानी पर डीपीआरओ सख्त, आरआरसी रोड न बनवाने पर कार्रवाई की चेतावनी

वाराणसी (जनवार्ता)। चोलापुर विकाश खंड के ग्राम पंचायत मुनारी में विकास कार्यों में लापरवाही बरतने पर जिला पंचायत राज अधिकारी वाराणसी ने सख्त रुख अपनाया है वहीं डीपीआरओ आलोक कुमार सिन्हा ने प्रशासक राजेश को नोटिस जारी किया है। वहीं ग्राम पंचायत सचिव आनंदशील अम्बेडकर ने शिकायत की थी कि ग्राम पंचायत मुनारी में आर०आर०सी० सेंटर तक जाने वाले रास्ते के इंटरलाकिंग और भूमिगत नाली निर्माण कार्य में प्रशासक द्वारा जानबूझकर सहयोग नहीं किया जा रहा है।जबकि इस कार्य के लिए जिलाधिकारी वाराणसी  व डीपीआरओ कार्यालय के द्वारा स्वीकृति पहले ही प्रदान की जा चुकी है। डीपीआरओ ने आदेश दिया है कि आरआरसी सेंटर तक इंटरलाकिंग और नाली निर्माण का कार्य तत्काल शुरू कराकर शीघ्र पूरा कराया जाए, उसके बाद ही ग्राम पंचायत के अन्य कार्यों का भुगतान किया जाए। आदेश न मानने पर प्रशासक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, जिसके लिए वह स्वयं उत्तरदायी होंगे।

rajeshswari

इसे भी पढ़े   चोरों ने चार घरों के ताला तोड़ किया हांथ साफ
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *