सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर प्रभारी मंत्री सख्त, कर्मचारी का दो दिन का वेतन काटने के निर्देश

सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर प्रभारी मंत्री सख्त, कर्मचारी का दो दिन का वेतन काटने के निर्देश

वाराणसी (जनवार्ता)। प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री तथा वाराणसी के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बुधवार को टकटकपुर, अनौला और मीरापुर बसही क्षेत्रों का औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। जगह-जगह कूड़ा मिलने, सीवर व जलनिकासी की समस्या तथा क्षतिग्रस्त गलियों की स्थिति पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई।

rajeshswari

निरीक्षण के दौरान टकटकपुर मुख्य मार्ग पर सुनील जलपान की दुकान के सामने बड़ी मात्रा में कूड़ा पड़ा मिला। अनौला में अमर पुष्प कुंज के सामने तथा अनौला-मीरापुर बसही मुख्य मार्ग पर भी गंदगी मिली। वहीं मीरापुर बसही रोड स्थित श्यामपुर कॉलोनी के ब्लॉक-बी के सामने मुख्य मार्ग पर भी कूड़ा जमा पाया गया।

मीरापुर बसही में स्वास्थ्य मेडिकल एजेंसी के सामने सीवर खराब मिला। इससे गंदा पानी पास के खाली भूखंड में जा रहा था, जहां कूड़ा भी पड़ा मिला। वार्ड संख्या-16 के अंतर्गत कुछ गलियों की स्थिति भी क्षतिग्रस्त पाई गई।

सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर प्रभारी मंत्री ने संबंधित जिम्मेदार कर्मचारी का दो दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को चिह्नित स्थानों से तत्काल कूड़ा हटवाने, खराब सीवर और जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने तथा क्षतिग्रस्त गलियों की मरम्मत कराने को कहा।

श्री खन्ना ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सफाई व्यवस्था की नियमित निगरानी की जाए। मुख्य मार्गों, गलियों और खाली भूखंडों पर कूड़ा जमा न होने पाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि नागरिक सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाए और सफाई व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

इसे भी पढ़े   असहला के साथ व्यक्ति का वायरल फोटो, पुलिस जांच में जुटी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *