महिलाओं को बातों में उलझाकर चेन और सामान चोरी करने वाले गिरोह की तीन शातिर महिलाओं समेत चार गिरफ्तार

महिलाओं को बातों में उलझाकर चेन और सामान चोरी करने वाले गिरोह की तीन शातिर महिलाओं समेत चार गिरफ्तार

दो सोने की चेन तथा 27 हजार रुपये बरामद

वाराणसी (जनवार्ता)। लालपुर-पाण्डेयपुर पुलिस और सर्विलांस टीम ने ऑटो में सफर करने वाली महिलाओं को बातों में उलझाकर उनके गले से चेन व सामान चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने की दो चेन, दो मोबाइल फोन, 27 हजार रुपये नकद और एक स्कार्पियो वाहन बरामद किया है।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, 9 सितंबर को एक महिला ने लालपुर-पाण्डेयपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह काली माता मंदिर के पास से ऑटो में सवार हुई थी। ऑटो में पहले से मौजूद तीन अज्ञात महिलाओं ने उसे बातचीत में उलझाकर उसके गले से चेन चोरी कर ली थी। मामले की जांच उपनिरीक्षक रोशन कुमार कर रहे थे।

सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने बुधवार को सुबह आजमगढ़ रोड स्थित ऑटो स्टैंड से बैजनाथ उर्फ बैजू (50), निवासी फरसार, थाना बड़हलगंज, गोरखपुर, सीमा (30), पिंकी (28) और कुसुम (30) को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे अलग-अलग जिलों में ऑटो और ई-रिक्शा से यात्रा करने वाली महिलाओं को निशाना बनाते थे। बातचीत में उलझाकर उनके गले से पहनी चेन अथवा पास रखा सामान चोरी कर लेते थे। पुलिस के मुताबिक, 8 सितंबर को काली माता मंदिर के पास भी एक महिला से चेन चोरी की गई थी और आरोपी इसी तरह की अन्य घटना की फिराक में थे।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में सीमा, पिंकी और कुसुम के खिलाफ वाराणसी के अलावा आजमगढ़ और जौनपुर में भी मुकदमे दर्ज हैं। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़े   कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच दीवान शाह बाबा का दो दिवसीय उर्स शुरू
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *