मुनारी चौराहे के पास स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर घायल

मुनारी चौराहे के पास स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर घायल

चौबेपुर (जनवार्ता): स्थानीय थाना क्षेत्र में मुनारी चौराहे से कुछ दूरी पर मोहाव मुख्यमार्ग की ओर चार पहिया वाहन स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह बाइक सवार कपड़ा बेचने के लिए जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही स्कॉर्पियो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस तथा ग्रामीणों के सहयोग से घायल को एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी सोलापुर भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे पंडित दीनदयाल अस्पताल, वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।वहीं, स्कॉर्पियो चालक मौके से स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान राजकुमार पुत्र कमल, उम्र 31 वर्ष, निवासी जरियारी, जिला मैनपुरी के रूप में की गई है। वहीं थाना प्रभारी चौबेपुर अनिल कुमार शर्मा ने जनवार्त प्रतिनिधि को बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार स्कॉर्पियो चालक की तलाश में जुटी है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   वाराणसी: सुंदरपुर में भांग की दुकान की आड़ में गांजा बिक्री का वीडियो वायरल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *