बरेका  राजभाषा पखवाडा : हिंदी में ई-ऑफिस के प्रयोग की दी जानकारी

बरेका  राजभाषा पखवाडा : हिंदी में ई-ऑफिस के प्रयोग की दी जानकारी

वाराणसी (जनवार्ता) । बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में राजभाषा पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत राजभाषा विभाग की ओर से तकनीकी गोष्ठी का आयोजन किया गया। महाप्रबंधक आशुतोष पंत के दिशानिर्देशन में आयोजित गोष्ठी का उद्देश्य तकनीकी एवं कार्यालयीन कार्यों में राजभाषा हिंदी के सहज और सरल प्रयोग को बढ़ावा देना रहा।

rajeshswari

गोष्ठी में विभाग की कार्यप्रणाली के साथ राजभाषा नीति एवं नियमों तथा हिंदी में ई-ऑफिस के व्यावहारिक प्रयोग से संबंधित जानकारी कर्मचारियों को दी गई। मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं मुख्य यांत्रिक इंजीनियर-उत्पादन एवं विपणन राम जन्म चौबे ने तकनीकी क्षेत्र में हिंदी के प्रयोग, तकनीकी शब्दावली और राजभाषा नीति के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी। उन्होंने कर्मचारियों को कार्यालयीन कार्यों में हिंदी का प्रभावी प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।

मुख्य उप मुख्य विपणन प्रबंधक-विक्रय अनुप मिश्रा ने तकनीकी क्षेत्र में राजभाषा हिंदी के महत्व पर व्याख्यान दिया। उन्होंने तकनीकी कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

इस दौरान कर्मचारियों को राजभाषा से संबंधित प्रमाणिक एवं उपयोगी जानकारी के लिए राजभाषा विभाग की वेबसाइट के बारे में बताया गया। कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रयोग के लिए उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं एवं संसाधनों की जानकारी भी दी गई। साथ ही राजभाषा हिंदी के प्रयोग से संबंधित संवैधानिक अनुच्छेदों एवं प्रावधानों से कर्मचारियों को अवगत कराया गया।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अनुवादक विजय प्रताप सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ अनुवादक एस. गुरूराजन ने किया।

इसे भी पढ़े   बीएचयू : आम के पेड़ से टकराई बाइक
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *