मिर्जामुराद में ओवरटेक के दौरान ट्रक में घुसी कार, इकलौते बेटे की मौत

मिर्जामुराद में ओवरटेक के दौरान ट्रक में घुसी कार, इकलौते बेटे की मौत

हरपुर रिंग रोड पर हादसा, कार चालक को पुलिस ने निकालकर बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया

मिर्जामुराद (जनवार्ता)। थाना क्षेत्र के हरपुर रिंग रोड पर शुक्रवार देर रात ओवरटेक करने के दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार चालक की मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फंस गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकालकर बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

rajeshswari


भदोही जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र के सारीपुर गांव निवासी अभिषेक कौशिक (34) पुत्र संजय सिंह शुक्रवार देर रात कार से रखौना रिंग रोड के रास्ते हरहुआ की ओर जा रहे थे। हरपुर गांव के समीप वह आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने लगे। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने कार में फंसे अभिषेक को बाहर निकाला और एंबुलेंस से बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भेजा। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम…

हादसे की सूचना मिलते ही अभिषेक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार अभिषेक माता-पिता के इकलौते बेटे थे। उनका विवाह कुछ वर्ष पूर्व हुआ था और उनकी दो वर्ष की एक बेटी है। हादसे के बाद पत्नी, मां समेत परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इसे भी पढ़े   अवैध असलहों के साथ तीन गिरफ्तार, लूट की योजना नाकाम
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *