संभल : खेत में मिले नाबालिग प्रेमी युगल के शव, इलाके में मचा हड़कंप

संभल : खेत में मिले नाबालिग प्रेमी युगल के शव, इलाके में मचा हड़कंप

संभल। बनियाठेर थाना क्षेत्र के नेहटा गांव में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत में एक पेड़ के पास किशोर और किशोरी के शव मिले। दोनों शुक्रवार रात से लापता थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार मृतकों में चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के सैजनी गांव निवासी 17 वर्षीय किशोर और 16 वर्षीय किशोरी शामिल हैं। दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे और उनके बीच बातचीत होने की जानकारी परिजनों को करीब एक माह पहले हुई थी। इसके बाद परिवार वालों ने दोनों पर निगरानी बढ़ा दी थी।

परिजनों के मुताबिक किशोर शुक्रवार शाम घर से गणेश मेले में जाने की बात कहकर निकला था। वहीं किशोरी के घरवालों को उसके लापता होने की जानकारी रात करीब 11 बजे हुई। इसके बाद किशोरी के परिजन किशोर के घर पहुंचे। दोनों परिवारों ने रातभर उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

शनिवार सुबह ग्रामीणों ने खेत में पेड़ के पास दोनों के शव देखे तो पुलिस को सूचना दी। बनियाठेर थाना पुलिस और चंदौसी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ विवेक जावला, चंदौसी कोतवाल संत कुमार और बनियाठेर थाना प्रभारी बोबिंद्र कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

सीओ विवेक जावला ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि दोनों की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़े   द‍िल्‍ली में फुटपाथ पर सो रहे लोगों को बस ने कुचला,मथुरा में व‍िदेशी टूर‍िस्‍टों की गाड़ी ट्रक में घुसी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *