गेस्ट हाउस में छापेमारी, चार महिलाओं समेत पकड़े गए सात

गेस्ट हाउस में छापेमारी, चार महिलाओं समेत पकड़े गए सात

आपत्तिजनक सामग्री बरामद, कोडवर्ड से स्पेशल सर्विस देने का आरोप

वाराणसी (जनवार्ता)। सिगरा थाना क्षेत्र में कैंट रेलवे स्टेशन के सामने परेड कोठी इलाके स्थित एक गेस्ट हाउस में पुलिस ने देह व्यापार की सूचना पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चार महिलाओं और तीन युवकों समेत सात लोगों को पकड़ा। पुलिस के अनुसार सभी अलग-अलग कमरों में आपत्तिजनक स्थिति में मिले। तलाशी के दौरान कमरों से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है।

rajeshswari

पुलिस को पिछले कुछ दिनों से गेस्ट हाउस में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गेस्ट हाउस में छापा मारा। इस दौरान चार अलग-अलग कमरों से चार महिलाएं और तीन युवक मिले। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

कोडवर्ड से स्पेशल सर्विस देने का आरोप

पुलिस की प्रारंभिक जांच में गेस्ट हाउस में अतिरिक्त रकम लेकर कथित तौर पर विशेष सेवाएं उपलब्ध कराने की बात सामने आई है। इसके लिए कथित रूप से कोडवर्ड का इस्तेमाल किए जाने की भी जानकारी मिली है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गेस्ट हाउस में इस तरह की गतिविधियां कब से संचालित हो रही थीं और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक, इलाके में भोजनालय और बस सर्विस की आड़ में भी संदिग्ध गतिविधियां संचालित किए जाने की सूचना मिली थी। पुलिस इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और संचालकों तथा अन्य जुड़े लोगों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है।

नेटवर्क से जुड़े लोगों की तलाश

इसे भी पढ़े   23 पाकिस्तानी आतंकी घोषित

एसीपी कैंट शुभम जैन ने बताया कि गेस्ट हाउस में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार महिलाओं और तीन युवकों समेत सात लोगों को पकड़ा है। मामले की जांच की जा रही है। गेस्ट हाउस में देह व्यापार संचालित करने वाले लोगों और इससे जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *