शिवपुर में त्रैमासिक पौरोहित्य प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

शिवपुर में त्रैमासिक पौरोहित्य प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

वाराणसी (जनवार्ता)। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान, लखनऊ की ओर से भाषा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के नियंत्रणाधीन संचालित त्रैमासिक पौरोहित्य प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को श्री अन्नपूर्णा ऋषिकुल ब्रह्मचर्याश्रम, शिवपुर में शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य प्रतिभागियों को पौरोहित्य कर्म, वैदिक विधि-विधान एवं संस्कृत परंपरा से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना है।
शिविर के उद्घाटन अवसर पर प्रशिक्षुओं को पौरोहित्य की विभिन्न विधियों, धार्मिक अनुष्ठानों तथा संस्कृत के महत्व की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को वैदिक मंत्रोच्चार, पूजन-विधि, संस्कार एवं धार्मिक कर्मकांड का विधिवत प्रशिक्षण दिया जाएगा।

rajeshswari


शिविर के निदेशक प्रेमेन्द्र कुमार गुप्त (उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान, लखनऊ) हैं। केंद्र प्रबंधक शंकर पुरी जी महाराज, प्रधानाचार्य श्री आशुतोष मिश्र तथा पौरोहित्य प्रशिक्षक आचार्य विशाल पाण्डेय हैं। प्रशिक्षण केंद्र श्री अन्नपूर्णा ऋषिकुल ब्रह्मचर्याश्रम, शिवपुर, वाराणसी में संचालित होगा।

इसे भी पढ़े   दुबई एयर शो में तेजस फाइटर जेट क्रैश
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *