अवैध शराब बिक्री के विरोध में महिलाओं ने लालपुर थाने का किया घेराव

अवैध शराब बिक्री के विरोध में महिलाओं ने लालपुर थाने का किया घेराव

वाराणसी (जनवार्ता)। लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के हुकुलगंज इलाके में रिहाइशी क्षेत्र स्थित परचून की दुकान से कथित तौर पर अवैध शराब बिक्री के विरोध में सोमवार को महिलाओं का आक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में क्षेत्रीय महिलाओं ने लालपुर थाने पहुंचकर घेराव किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अवैध शराब की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।

rajeshswari

प्रदर्शन कर रही महिलाओं का आरोप था कि परचून की दुकान पर दिन-रात शराब की बिक्री होने से वहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। इससे क्षेत्र की महिलाओं और युवतियों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं ने बताया कि इस समस्या को लेकर पुलिस कमिश्नर से भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

थाना परिसर में महिलाओं की संख्या बढ़ने और आक्रोश को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिलाओं को समझाकर शांत कराया और संबंधित दुकान के खिलाफ जांच व आवश्यक कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने तथा अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने की बात कही।

इसे भी पढ़े   सोनभद्र : पुलिस मुठभेड़ में लूट और छेड़खानी के तीन बदमाशों को लगी गोली, गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *