तकनीक से दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण पर सेमिनार
वाराणसी (जनवार्ता)। डीएवी पीजी कॉलेज और नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड (NAB) के संयुक्त तत्वावधान में ‘Empowering Lives through Technology and Accessibility’ विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें दिव्यांगजनों के लिए सहायक तकनीक, डिजिटल सुगम्यता, समावेशी शिक्षा और रोजगार के अवसरों पर चर्चा की गई।

मुख्य अतिथि डॉ. उत्तम ओझा, प्रधानाचार्य प्रो. मिश्री लाल, मैनेजर अजीत कुमार सिंह, दिव्यांग समन्वयक डॉ. तारु सिंह, प्रो. विनोद चौधरी और काशीका फाउंडेशन के सचिव विनय कुमार चौरसिया समेत शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रतिभागियों ने सहभागिता की। वक्ताओं ने कहा कि तकनीक के प्रभावी उपयोग से दिव्यांगजन शिक्षा, रोजगार और सामाजिक जीवन में अधिक आत्मनिर्भर बन सकते हैं।
कार्यक्रम में सुगम्य और समावेशी समाज के निर्माण के लिए शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों और तकनीकी क्षेत्र के बीच निरंतर सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

