चौबेपुर के भगवानपुर गांव में लाखों के जेवरात की चोरी, 51 हजार नकद गायब

चौबेपुर के भगवानपुर गांव में लाखों के जेवरात की चोरी, 51 हजार नकद गायब

चौबेपुर (जनवार्ता)। स्थानीय थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। पीड़ित तुलसी प्रसाद पटेल पुत्र स्व. राजनाथ पटेल ने थाना प्रभारी चौबेपुर को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

rajeshswari

तहरीर के अनुसार 20 और 21 सितंबर को घर में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी भीड़-भाड़ का फायदा उठाकर गांव के दो लोगों पर शक जताया गया है, जिन्होंने पूर्व नियोजित साजिश के तहत घर में चोरी करवाई।

पीड़ित का आरोप है कि चोरों ने घर से लगभग 5 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर, 23 हजार रुपये नकद और दो बाइक की पासबुक समेत अन्य कागजात चुरा लिए। वहीं छोटे भाई राम मिलन के कमरे से सोने की दो चेन, चांदी की पायल और 28 हजार रुपये नकद भी गायब कर दिया गया। कुल मिलाकर 51 हजार नकद और लाखों के जेवरात की चोरी हुई है।

वहीं चौकी प्रभारी पवन राय ने जनवार्ता प्रतिनिधि को बताया कि मामला संज्ञान में है, जांच कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़े   महिलाओं के साथ हो रहे अपराध पर पुलिस सख्‍त, दोषियों पर हो रही तेज कार्रवाई
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *