चौबेपुर थाना क्षेत्र से युवती को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज
चौबेपुर (जनवार्ता)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बीते 14 तारीख को एक गांव से एक युवती को दूसरे गांव का युवक बहका-फुसला कर भगा ले गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं थाना प्रभारी चौबेपुर अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि युवती के परिजनों ने तहरीर दी है कि आरोपी युवक उनकी बेटी को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया है। तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


