रंगोली के रंगों में विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का संकल्प

रंगोली के रंगों में विद्यार्थियों ने उकेरा विकसित भारत का संकल्प

वाराणसी (जनवार्ता)। हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में सोमवार को रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का मुख्य विषय ‘विकसित भारत अभियान’ के संकल्प को साकार करना रहा।

rajeshswari

महाविद्यालय के विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने निर्धारित माप के अनुरूप रंगोली के माध्यम से विकसित भारत के लक्ष्यों और संकल्पों को आकर्षक एवं रचनात्मक रूप में प्रस्तुत किया। रंगों के जरिए विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा के साथ विकसित भारत के प्रति अपने संकल्प और रचनात्मक सोच को भी अभिव्यक्त किया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना की मुख्य कार्यक्रम अधिकारी प्रज्ञा ओझा, डॉ. गरिमा सिंह और विनीत कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर महाविद्यालय की ओर से प्रोफेसर रागिनी श्रीवास्तव, प्रोफेसर संगीता श्रीवास्तव, डॉ. राम आशीष, डॉ. आकांक्षा सिंह और रोशन जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   18 वर्षीय युवती की डिम्बग्रंथि से निकाली पांच किलो से अधिक वजनी गांठ
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *