कचहरी चौराहे पर अवैध निर्माण के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई, रेस्तरां ध्वस्त

कचहरी चौराहे पर अवैध निर्माण के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई, रेस्तरां ध्वस्त

वाराणसी। कचहरी चौराहे पर अवैध निर्माण के खिलाफ गुरुवार को वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने संयुक्त कार्रवाई की। कैंट थाना क्षेत्र स्थित कचहरी चौराहे पर जायका रेस्तरां के निर्माण को बुलडोजर से हटाया गया।

rajeshswari

मौके पर मौजूद सहायक पुलिस अधीक्षक (कैंट) प्रज्ञा पाठक ने बताया कि वीडीए और पीडब्ल्यूडी की ओर से कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि वीडीए ने रेस्तरां संचालक को पूर्व में नोटिस दिया था। निर्धारित समय में निर्माण नहीं हटाए जाने के बाद गुरुवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।

अधिकारियों के अनुसार कार्रवाई कचहरी चौराहे से संदहा चौराहे तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण योजना का हिस्सा है। सड़क चौड़ीकरण को देखते हुए कचहरी चौराहे और पुलिस लाइन चौराहे पर मार्ग परिवर्तन भी किया गया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   स्वतंत्रता दिवस पर पोस्टमास्टर जनरल ने किया ध्वजारोहण
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *