लोहता : ट्रक की चपेट में आने से दो की मौत, हादसे के बाद मचा हड़कंप

लोहता : ट्रक की चपेट में आने से दो की मौत, हादसे के बाद मचा हड़कंप

वाराणसी (जनवार्ता)। लोहता थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

rajeshswari

मृतकों की पहचान लोहता निवासी राशिद जमाल और भट्टी निवासी छेदी बारी के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही एसीपी रोहनिया अवधेश विश्वकर्मा के साथ लोहता थाना प्रभारी, रोहनिया थाना प्रभारी और मंडुवाडीह थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जानकारी ली।

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, फुटेज के आधार पर दुर्घटना में शामिल ट्रक की पहचान कर चालक तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।

इसे भी पढ़े   यूपी कॉलेज कैंपस में छात्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *