वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत, चौथी मंजिल से गिरने के बाद तोड़ा दम

वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत, चौथी मंजिल से गिरने के बाद तोड़ा दम

वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज से जुड़े शिष्य रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, वह गुरु कृपा कुंज में रह रहे थे और चौथी मंजिल से नीचे गिरने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

rajeshswari

घटना की सूचना के बाद वृंदावन पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की तथा आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, घटनास्थल से ग्राइंडर भी बरामद होने की बात सामने आई है। मृतक के शरीर पर चोटों को लेकर भी अलग-अलग रिपोर्ट सामने आई हैं। हालांकि, इन परिस्थितियों का वास्तविक घटनाक्रम से क्या संबंध है, यह जांच का विषय है।

पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या की आशंका समेत विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

जनवार्ता | सच के साथ

#Janwarta #Vrindavan #PremanandMaharaj #Mathura #BreakingNews

इसे भी पढ़े   पूर्व कैबिनेट मंत्री रामवीर उपाध्याय का निधन:आगरा में अपने आवास पर ली आखिरी सांस
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *