लाट भैरव आंगनबाड़ी केंद्र पर जागरूकता उत्सव

लाट भैरव आंगनबाड़ी केंद्र पर जागरूकता उत्सव

मां और नवजात के स्वास्थ्य के लिए बताए पोषण के गुर

वाराणसी (जनवार्ता)। लाट भैरव राजघाट स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-3 पर शनिवार को महिला मोर्चा संगठन के तत्वावधान में जागरूकता उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की करीब 50 महिलाओं ने बच्चों के साथ सहभागिता की। इस दौरान गर्भवती महिलाओं और माताओं को संतुलित आहार तथा उचित पोषण के प्रति जागरूक किया गया।

rajeshswari

कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने गर्भावस्था के दौरान आवश्यक पोषक तत्वों और संतुलित खान-पान के महत्व की जानकारी दी। बताया गया कि मां के बेहतर पोषण का सीधा लाभ नवजात के स्वास्थ्य पर पड़ता है। महिलाओं को दैनिक आहार में पौष्टिक खाद्य पदार्थों को शामिल करने के तरीके भी बताए गए।

जागरूकता को व्यवहारिक बनाने के लिए कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न प्रकार के पौष्टिक व्यंजनों का प्रदर्शन किया गया। महिलाओं को व्यंजनों के पोषण मूल्य और उन्हें दैनिक भोजन में शामिल करने के तरीकों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुप्रिया गोस्वामी के साथ राजघाट वार्ड की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं मौजूद रहीं। महिला मोर्चा की तरुणा चतुर्वेदी, कंचन चतुर्वेदी, छाया और जया के अलावा वार्ड नंबर 15 की पार्षद रीना सोनकर ने भी सहभागिता की।

इसे भी पढ़े   वाराणसी में बच्चा चोर अफवाह तेजी से फैल रही,जिसके कारण पिटे गए निर्दोष लोग
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *