सीर गोवर्धनपुर-रमना मार्ग पर मेडिकल कचरा फेंके जाने से आक्रोश

सीर गोवर्धनपुर-रमना मार्ग पर मेडिकल कचरा फेंके जाने से आक्रोश

जांच और कार्रवाई की मांग

वाराणसी (जनवार्ता)। सीर गोवर्धनपुर-रमना बॉर्डर के मुख्य मार्ग पर कथित रूप से अस्पतालों का जैव-चिकित्सकीय कचरा खुले में फेंके जाने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। आरोप है कि सड़क किनारे बड़ी मात्रा में मेडिकल कचरा पड़ा है, जिसमें कांच की बोतलें और इस्तेमाल की गई सुइयों समेत अन्य चिकित्सकीय अपशिष्ट मौजूद हैं।

rajeshswari

स्थानीय लोगों का कहना है कि खुले में मेडिकल कचरा पड़े रहने से राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों के लिए संक्रमण व चोट का खतरा बना हुआ है। मामले को लेकर बाबा साहेब अंबेडकर वाहिनी, समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष अमन यादव ने नगर आयुक्त और जिलाधिकारी से तत्काल मामले का संज्ञान लेकर मौके का निरीक्षण कराने की मांग की है।

अमन यादव ने मांग की कि कचरा किस अस्पताल अथवा संस्था द्वारा फेंका गया, इसकी जांच कर जिम्मेदारों की पहचान की जाए और नियमों के तहत कार्रवाई की जाए। उन्होंने मौके पर पड़े कचरे को सुरक्षित तरीके से तत्काल हटाने तथा भविष्य में ऐसी स्थिति की पुनरावृत्ति रोकने के लिए नियमित निगरानी की व्यवस्था करने की भी मांग की।

उन्होंने कहा कि मेडिकल वेस्ट के सुरक्षित निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ मुख्य मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण कराया जाना जरूरी है, ताकि खुले में जैव-चिकित्सकीय कचरा फेंकने की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

इसे भी पढ़े   काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री , होली पर दिया एकता का संदेश
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *