यूजीसी-एससी/एसटी एक्ट के विरोध में तीन प्रदर्शनकारी अस्पताल में भर्ती
वाराणसी (जनवार्ता)। शास्त्री घाट पर यूजीसी और एससी/एसटी एक्ट के विरोध में आमरण अनशन कर रहे तीन प्रदर्शनकारियों को रविवार भोर में पुलिस ने प्रदर्शन स्थल से हटाकर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार, गौतम मिश्रा, बृजेश मिश्रा और सनातनी चंदन को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

प्रदर्शनकारियों को हटाए जाने की सूचना पर सुबह उनके समर्थक बड़ी संख्या में शास्त्री घाट पहुंचे और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी सनातनी चंदन ने आरोप लगाया कि सुबह करीब चार बजे उन्हें और उनके साथियों को जबरन हटाया गया। उन्होंने टेंट-पंडाल उखाड़ने और महिलाओं के साथ अभद्रता किए जाने का भी आरोप लगाया।
वहीं, कमिश्नरेट पुलिस के वरुणा जोन कार्यालय के अनुसार, मुख्य चिकित्साधिकारी की रिपोर्ट में तीनों अनशनकारियों की तबीयत खराब पाई गई थी। स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

