सड़क हादसे में लालपुर-पांडेयपुर थाने के हेड कांस्टेबल का पैर कटा
वाराणसी (जनवार्ता)। लालपुर-पांडेयपुर थाने की क्राइम टीम में तैनात हेड कांस्टेबल चंद्रसेन सिंह सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि वह बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

हादसे में चंद्रसेन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे में उनके बाएं पैर में गंभीर चोट आई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में चिंता का माहौल है।

