डीसीपी वरुणा ने बीएचयू ट्रामा सेंटर पहुंचकर जाना घायल पुलिसकर्मी का हाल
वाराणसी (जनवार्ता)। पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन राजेश कुमार पाण्डेय ने सोमवार को बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर पहुंचकर घायल पुलिसकर्मी का कुशलक्षेम जाना। उन्होंने चिकित्सकों से पुलिसकर्मी के उपचार की स्थिति की जानकारी ली और बेहतर इलाज के लिए आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।


डीसीपी ने संबंधित अधिकारियों और चिकित्सकों से वार्ता कर घायल पुलिसकर्मी के समुचित उपचार में किसी प्रकार की कमी न रहने देने को कहा। इस दौरान उन्होंने घायल पुलिसकर्मी के परिजनों से भी मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। पुलिस विभाग की ओर से घायल पुलिसकर्मी और उनके परिजनों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है।

