मैजिक की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौके पर मौत, चालक फरार

मैजिक की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौके पर मौत, चालक फरार

चौबेपुर (जनवार्ता)। स्थानीय थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम मैजिक व साइकिल में भीषण टक्कर हो गई, जिसमें साइकिल सवार की मौत हो गई।

rajeshswari

मिली जानकारी के अनुसार, लौटानी गांव निवासी राममूरत राजभर (करीब 60 वर्ष) डुबकियां से मजदूरी का कार्य करके शाम को वापस घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान खुटहना गांव के पास पहुंचे थे कि मैजिक ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस के जरिए घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर पहुंचवाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वहीं, थाना प्रभारी चौबेपुर अनिल कुमार शर्मा ने जनवार्ता प्रतिनिधि को बताया कि मैजिक को कब्जे में ले लिया गया है। मैजिक चालक फरार है। शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इसे भी पढ़े   लंका : 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *