सिजेरियन के बाद पेट में टिश्यू छूटने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस

सिजेरियन के बाद पेट में टिश्यू छूटने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस

वाराणसी (जनवार्ता)। लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के संकठा नगर स्थित सौभाग्य हास्पिटल में सिजेरियन डिलीवरी के दौरान महिला के पेट में टिश्यू (फॉरेन बॉडी) छूट जाने का गंभीर आरोप सामने आया है। महिला के पति ओमप्रकाश सिंह की तहरीर पर लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

rajeshswari

तहरीर के अनुसार 18 जून को ओमप्रकाश सिंह की पत्नी का सिजेरियन ऑपरेशन सौभाग्य हास्पिटल में डॉ. तरुणा सिंह ने किया था। 20 जून को महिला को स्वस्थ बताते हुए अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। आरोप है कि तीन दिन बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे दोबारा चिकित्सक के पास ले गए, जहां कुछ समय उपचार के बाद किसी अन्य फिजिशियन से दिखाने की सलाह दी गई।

इसके बाद महिला को महाबीर मंदिर स्थित साई वरदान हास्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां हालत बिगड़ने पर उसे ब्लड भी चढ़ाया गया। चिकित्सकों ने पेट में संक्रमण बताया। बाद में उसे हेरिटेज हास्पिटल में भर्ती कराया गया। पति के अनुसार वहां सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे जांच में ऑपरेशन के दौरान पेट में टिश्यू छूटने की बात सामने आई, जिससे संक्रमण बढ़ रहा था।

चिकित्सकों की सलाह पर महिला का दोबारा ऑपरेशन किया गया, जिसमें करीब पांच यूनिट ब्लड चढ़ाया गया। परिजनों का कहना है कि उपचार में काफी खर्च होने के बावजूद संक्रमण पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है और महिला को रोजाना ड्रेसिंग के लिए हेरिटेज हास्पिटल ले जाना पड़ रहा है। पुलिस ने तहरीर और उपलब्ध मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़े   बालिका महोत्सव में लड़कियों ने उठाई बराबरी की आवाज
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *