ट्रॉमा सेंटर पार्किंग से सात चोरी की साइकिलों के साथ शातिर चोर गिरफ्तार

ट्रॉमा सेंटर पार्किंग से सात चोरी की साइकिलों के साथ शातिर चोर गिरफ्तार

वाराणसी (जनवार्ता)। लंका पुलिस ने ट्रॉमा सेंटर की पार्किंग से चोरी की सात साइकिलों के साथ एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी रामनगर थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी के पास का रहने वाला दीपक सेठ (36) है। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी चोरी समेत अन्य मामलों में जेल जा चुका है।

rajeshswari

पुलिस के मुताबिक, दो अक्टूबर को नगवा चौराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि साइकिल चोरी करने वाला युवक ट्रॉमा सेंटर की पार्किंग में मौजूद है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। उसके कब्जे से सात चोरी की साइकिलें बरामद हुईं।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे का खर्च चलाने के लिए साइकिल चोरी करता था। चोरी की साइकिलों को राहगीरों को कम कीमत में बेच देता था। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ लंका, भेलूपुर और रामनगर थानों में चोरी, माल बरामदगी, गैंगस्टर एक्ट और एनडीपीएस एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।

बरामद साइकिलों में हीरो जेट काले रंग की, स्टेजर लाल-काली, हरकुलिस एमटीबी, अड्डो इंडियन लाल, एवन लाल, पास्सो नीली और ब्लड लाइन लाल रंग की साइकिल शामिल हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार, नगवा चौकी प्रभारी नवीन चतुर्वेदी, उपनिरीक्षक स्वनिनित सिंह समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।

इसे भी पढ़े   छितौनी पकवान इनार में चला भाजपा का स्वच्छता अभियान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *