शव रखकर हाईवे जाम करने पर 23 नामजद समेत 115 अज्ञात पर मुकदमा

शव रखकर हाईवे जाम करने पर 23 नामजद समेत 115 अज्ञात पर मुकदमा

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के सकलडीहा तिराहा के पास शव रखकर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 23 नामजद समेत करीब 110 से 115 अज्ञात महिला-पुरुषों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रदर्शन के दौरान मुगलसराय से चकिया जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग की दोनों लेन बांस-बल्ली लगाकर बाधित कर दी गई थीं। इससे एंबुलेंस समेत कई वाहन जाम में फंस गए।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार सोमवार शाम करीब छह बजे उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव को सकलडीहा तिराहा पर हाईवे जाम किए जाने की सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो मृतक पुनवासी चौहान, निवासी वार्ड नंबर तीन अलीनगर, के परिजनों समेत करीब 130 से 140 लोग सड़क पर मौजूद थे और नारेबाजी कर रहे थे।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर सड़क खाली कराने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे। स्थिति को देखते हुए उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने काफी देर तक लोगों को समझाया, जिसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग को खाली कराया जा सका और यातायात व्यवस्था बहाल हुई।

अलीनगर पुलिस ने उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव की तहरीर पर मुकदमा अपराध संख्या 0618/2026 दर्ज किया है। मामले में धारा 285, 126(2), 189(2) बीएनएस तथा धारा 7 आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम, 1932 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने 23 लोगों को नामजद किया है, जबकि करीब 110 से 115 अन्य महिला-पुरुषों को अज्ञात दर्शाया गया है।

पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है। साथ ही लोगों से कानून एवं यातायात नियमों का पालन करने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई है।

इसे भी पढ़े   चकिया : डीएम का कस्तूरबा स्कूल में औचक निरीक्षण

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *