योगी के दौरे से पहले सुरक्षा कड़ी

योगी के दौरे से पहले सुरक्षा कड़ी

वाराणसी (जनवार्ता)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बुधवार को वाराणसी दौरे और रोहनिया के जगतपुर इंटर कॉलेज में प्रस्तावित जनसभा को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मंगलवार शाम अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय) शिवहरी मीणा ने अधिकारियों के साथ सभा स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देश पर उन्होंने प्रवेश-निकास मार्ग, पार्किंग, सुरक्षा घेरा और आसपास के महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री और अन्य विशिष्ट अतिथियों की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को ड्यूटी और जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी देकर सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।

rajeshswari


सभा स्थल पर प्रवेश के दौरान मेटल डिटेक्टर से जांच होगी। सीसीटीवी से निगरानी के साथ आसपास की इमारतों और छतों पर भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। संदिग्ध वस्तु या वाहन मिलने पर तत्काल बम निरोधक दस्ते को सूचना देने और वीआईपी मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए गए हैं।

इसे भी पढ़े   वाराणसी में शुभम–दिवेश और CA के ठिकानों पर ED का छापा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *