अटल स्मृति द्वार का भूमि पूजन, इंटरलॉकिंग कार्य का भी शुभारंभ

अटल स्मृति द्वार का भूमि पूजन, इंटरलॉकिंग कार्य का भी शुभारंभ

रामलीला मैदान के मुख्य द्वार पर होगा निर्माण, विधायक भूपेश चौबे ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया पूजन

सोनभद्र (जनवार्ता)। रॉबर्ट्सगंज स्थित रामलीला मैदान के मुख्य द्वार पर भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में बनने वाले अटल स्मृति द्वार तथा इंटरलॉकिंग कार्य का बुधवार को विधिवत भूमि पूजन कर शुभारंभ किया गया। सदर विधायक भूपेश चौबे ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी।

rajeshswari

इस अवसर पर सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का व्यक्तित्व, उनके विचार, आदर्श और राष्ट्रसेवा देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। अटल स्मृति द्वार उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करने के साथ ही आने वाली पीढ़ियों को उनके राष्ट्रवादी विचारों और सार्वजनिक जीवन से परिचित कराने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।

उन्होंने कहा कि रामलीला मैदान में प्रस्तावित इंटरलॉकिंग कार्य से परिसर की सुंदरता बढ़ेगी। साथ ही स्थानीय नागरिकों और मैदान में आने वाले लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्धारित समयसीमा में पूरा कराने पर जोर दिया।

भूमि पूजन कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री राकेश बिंद, पूर्व सांसद नरेंद्र सिंह कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, घोरावल विधायक अनिल मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, धर्मवीर तिवारी, अनूप तिवारी, पूर्व चेयरमैन जितेंद्र सिंह, कृष्ण मुरारी गुप्ता समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों और विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

इसे भी पढ़े   सुंदरकांड के साथ 1231 जरूरतमंदों में कंबल वितरण, ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ का संदेश

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *