सेवा संकल्प अभियान के तहत बाइक सेवा यात्रा का समापन

सेवा संकल्प अभियान के तहत बाइक सेवा यात्रा का समापन

जगतपुर में उमड़ा जनसैलाब

वाराणसी। सेवा संकल्प अभियान के तहत वडनगर से वाराणसी तक निकाली गई बाइक सेवा यात्रा का समापन जगतपुर इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित विशाल जनसभा के साथ हुआ। जनसभा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने संबोधित किया।

rajeshswari

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सेवा भाजपा का संकल्प है। कार्यकर्ताओं की बाइक सेवा यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और राष्ट्रवाद के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनी है। उन्होंने काशी के विकास और डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित है। उन्होंने आगामी चुनाव में भाजपा की प्रचंड बहुमत से सरकार बनने का दावा किया। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि काशी से पूरा देश प्रेरणा लेता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर से काशी तक विकास की नई धारा बह रही है।

जनसभा में प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, राज्यमंत्री रविन्द्र जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, पूर्व मंत्री एवं विधायक नीलकंठ तिवारी, रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक त्रिभुवन राम सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   अधिवक्ताओं की अराजकता पर सेंट्रल बार ने जताई नाराजगी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *