गाजीपुर : सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष विभा पाल ने दिया इस्तीफा

गाजीपुर : सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष विभा पाल ने दिया इस्तीफा

गाजीपुर (जनवार्ता)। समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिलाध्यक्ष विभा पाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस संबंध में सपा जिलाध्यक्ष को त्यागपत्र भेजकर पद के दायित्वों से मुक्त करने का अनुरोध किया है। उनके इस्तीफे की खबर से जिले के राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।

rajeshswari

विभा पाल ने अपने त्यागपत्र में व्यक्तिगत कारणों और अपरिहार्य परिस्थितियों का हवाला देते हुए कहा है कि अब वह जिलाध्यक्ष पद के दायित्वों का निर्वहन करने में असमर्थ हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह स्वेच्छा से पद छोड़ना चाहती हैं और जिलाध्यक्ष से उनका त्यागपत्र स्वीकार करने का आग्रह किया है।

विभा पाल के मुताबिक, उन्होंने अपना इस्तीफा सपा जिलाध्यक्ष को व्हाट्सएप के माध्यम से भेज दिया है। वहीं, सपा जिलाध्यक्ष ने उन्हें संघर्षशील महिला बताते हुए अपने निर्णय पर दोबारा विचार करने की सलाह दी है। जिलाध्यक्ष का कहना है कि विभा पाल को अपने फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए।

फिलहाल, विभा पाल के इस्तीफे को लेकर पार्टी में आगे क्या निर्णय होता है, इस पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

इसे भी पढ़े   मॉर्फ्ड न्यूड फोटो,ब्‍लैकमेलिंग और खुदकुशी… लेडी प्रोफेसर सुसाइड केस में गिरफ्तार जूही
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *