शिवपुर : महिला के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

शिवपुर : महिला के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही शिवपुर पुलिस

वाराणसी। शिवपुर थाना क्षेत्र के पुरानी चुंगी के पास गुरुवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन छिनैती की घटना को अंजाम दिया। बच्चे को स्कूल छोड़कर घर लौट रही महिला के गले से बदमाश सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार, पुरानी चुंगी स्थित एमएम-7ए निवासी प्रियम सिंह पत्नी शशिकांत सिंह गुरुवार सुबह करीब सात बजे अपने बच्चे को अतुलानंद स्कूल छोड़कर घर लौट रही थीं। वह पुरानी चुंगी के रास्ते से गुजर रही थीं, तभी पीछे से मोटरसाइकिल पर आए अज्ञात बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली और तेजी से फरार हो गए।

पीड़िता ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची शिवपुर पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस को पीड़िता की ओर से लिखित तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। बदमाशों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़े   लोहता पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान में किया कई वाहनों के चालान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *