काशी के तीन पार्कों का 4.92 करोड़ से होगा कायाकल्प

काशी के तीन पार्कों का 4.92 करोड़ से होगा कायाकल्प

वाराणसी (जनवार्ता)। शहर के तीन प्रमुख पार्कों को पर्यटन के नए केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी है। बेनियाबाग, टाउनहॉल और मच्छोदरी पार्क को अलग-अलग थीम पर नया स्वरूप दिया जाएगा। इनमें दुनिया के सात अजूबों, 12 ज्योतिर्लिंगों और भारत की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिलेगी। नगर निगम इस योजना पर करीब 4.92 करोड़ रुपये खर्च करेगा।
बेनियाबाग पार्क को सेवन वंडर्स थीम पर विकसित किया जाएगा। यहां दुनिया के सात अजूबों की प्रतिकृतियां स्थापित होंगी। इस पर करीब 1.85 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। नगर निगम ने इसके लिए दो नवंबर को टेंडर जारी किया है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   219वें सप्ताह में पहुंची संकल्प संस्था की जनसेवा, खिचड़ी प्रसाद व शीतल जल का किया वितरण
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *