भाजपा ओबीसी मोर्चा की परिचयात्मक बैठक में संगठन की मजबूती का संकल्प

भाजपा ओबीसी मोर्चा की परिचयात्मक बैठक में संगठन की मजबूती का संकल्प

जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

वाराणसी (जनवार्ता)। भारतीय जनता पार्टी महानगर ओबीसी मोर्चा की परिचयात्मक बैठक बुधवार, 18 नवंबर को महानगर कार्यालय गुलाब बाग में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक में मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने एक-दूसरे से परिचय प्राप्त किया और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के साथ पार्टी की नीतियों एवं केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

rajeshswari

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मूल मंत्र के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग को सम्मान और प्रतिनिधित्व देने का कार्य कर रही है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से पूरी ऊर्जा और निष्ठा के साथ कार्य करते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए ओबीसी मोर्चा के महानगर अध्यक्ष हीरा यादव ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरना सभी पदाधिकारियों की प्राथमिकता है। नई टीम पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करेगी और आगामी चुनौतियों का एकजुट होकर सामना करेगी।

कार्यक्रम में निवर्तमान ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष शोभनाथ मौर्य, वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद गुप्ता, महामंत्री शिव शंकर यादव, राकेश जायसवाल और योगेश वर्मा मंचासीन रहे। बैठक का संचालन डॉ. भारत भूषण ने किया।

इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपना परिचय देते हुए संगठन में जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी नेतृत्व और महानगर अध्यक्ष के प्रति आभार जताया। परिचय देने वालों में अशोक सेठ, राहुल देव कसेरा, अंकित यादव, श्याम शर्मा, गोविंद यादव, सुजीत कसेरा, जितेंद्र निषाद, प्रीति बाला चौरसिया, एडवोकेट रोहित जायसवाल, राहुल मंगलेश, महेंद्र सिंह झगड़ू, दीपक बिंद, चंद्रशेखर कुशवाहा, कन्हैयालाल सेठ, सुबीर गुप्ता, राजू वर्मा, अनुराग गुप्ता, संजय पटेल, एडवोकेट विशाल मौर्य, संजय कुशवाहा, विकास गुप्ता, रत्नेश्वर मोदनवाल, डॉ. संध्या यादव, सरस गुजराती, श्रवण सेठ, प्रदीप जायसवाल, मुन्ना लाल यादव, शक्ति कुमार गुप्ता, सदन मौर्य, कमलेश यादव, सत्यनारायण पटेल, सुमन यादव और नितेश मौर्य प्रमुख रूप से शामिल रहे।

इसे भी पढ़े   नमामि गंगे के सदस्यों ने दशाश्वमेध घाट पर शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती को दी श्रद्धांजलि

अंत में महानगर ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष हीरा यादव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का अंगवस्त्र पहनाकर और माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *