मुख्तार अंसारी के करीबी अंगद राय की पत्नी के नाम दर्ज सात करोड़ की संपत्ति कुर्क

मुख्तार अंसारी के करीबी अंगद राय की पत्नी के नाम दर्ज सात करोड़ की संपत्ति कुर्क

गाजीपुर। माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी और आईएस-191 गैंग से जुड़े अपराधी अंगद राय उर्फ झूलन के खिलाफ गाजीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने संगठित अपराध से अर्जित धन से बनाई गई करीब सात करोड़ रुपये की अचल संपत्ति कुर्क कर ली है। खास बात यह है कि कुर्क की गई संपत्तियां अंगद राय की पत्नी सरिता राय के नाम दर्ज थीं।

rajeshswari

जिलाधिकारी गाजीपुर के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, कुर्क की गई संपत्तियों में मौजा गिरधरिया और हैदरिया स्थित कुल तीन भू-संपत्तियां शामिल हैं। इनमें खरीदी गई जमीन के साथ दान के माध्यम से पत्नी के नाम हस्तांतरित की गई जमीन भी शामिल है। इन संपत्तियों की अनुमानित बाजार कीमत करीब सात करोड़ रुपये बताई गई है।

25 मुकदमों में नामजद है अंगद राय

पुलिस के मुताबिक, अंगद राय उर्फ झूलन का आपराधिक इतिहास लंबा है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी और गैंगस्टर एक्ट समेत कुल 25 मुकदमे दर्ज हैं। वह माफिया मुख्तार अंसारी का करीबी और आईएस-191 गैंग से जुड़ा प्रमुख अपराधी बताया जाता है।

राजस्व टीम की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

बुधवार को कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार पाठक और तहसीलदार महेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कुर्की की कार्रवाई पूरी की।

गाजीपुर पुलिस की इस कार्रवाई को मुख्तार अंसारी गैंग से जुड़े अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। पत्नी के नाम दर्ज करीब सात करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क किए जाने से माफिया नेटवर्क से जुड़े लोगों को बड़ा झटका लगा है।

इसे भी पढ़े   मांझे की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *