नगर निगम का आदेश: कल मांस-मछली की दुकानें खोलने पर होगी कार्रवाई

नगर निगम का आदेश: कल मांस-मछली की दुकानें खोलने पर होगी कार्रवाई

वाराणसी (जनवार्ता)। साधु टीएल वासवानी की जयंती पर 25 नवंबर को नगर निगम की सीमा में संचालित सभी पशुवधशालाएं और मांस, मछली, मुर्गा व गोश्त की दुकानें बंद रहेंगी। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर नगर निगम के पशु कल्याण विभाग ने इस संबंध में सार्वजनिक सूचना जारी की है। सभी दुकानदारों और प्रतिष्ठान संचालकों को आदेश का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया है।वही नगर विकास अनुभाग-1, लखनऊ की ओर से 19 नवंबर 2024 को जारी शासनादेश के तहत महापुरुषों एवं अहिंसा के सिद्धांत का प्रतिपादन करने वाले महापुरुषों की जयंती पर पशुवधशालाएं और गोश्त की दुकानें बंद रखने का निर्देश है। इन दिवसों को ‘अभय’ अथवा ‘अहिंसा दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। नगर निगम प्रशासन ने चेतावनी दी है कि 25 नवंबर को कोई दुकान खुली मिली तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   बैंकॉक से वाराणसी पहुंचे दो यात्रियों से 6.93 करोड़ का 19.8 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *