जम्मू-कश्मीर : लश्कर का टॉप कमांडर जाकिर गनी मुठभेड़ में ढेर

जम्मू-कश्मीर : लश्कर का टॉप कमांडर जाकिर गनी मुठभेड़ में ढेर

शोपियां : जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। चार दिनों तक चले संयुक्त अभियान के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर जाकिर गनी को मुठभेड़ में मार गिराया गया।

rajeshswari

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि करते हुए लिखा, “आप भाग सकते हैं, लेकिन छिप नहीं सकते।”

पुलिस, भारतीय सेना की 55 राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम को शोपियां के चनापोरा इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। शनिवार से शुरू हुए सर्च ऑपरेशन के दौरान बुधवार को एक गौशाला से जाकिर गनी का शव बरामद किया गया। मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए हैं।

जाकिर गनी के साथ लश्कर-ए-तैयबा का दूसरा आतंकी लतीफ भी मौजूद था, जो फिलहाल फरार है। सुरक्षा बल उसकी तलाश में लगातार अभियान चला रहे हैं। पूरे इलाके में सघन तलाशी और सैनिटाइजेशन अभियान जारी है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस के आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट किया गया कि स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप शोपियां, 55 आरआर और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने इस सफल कार्रवाई को अंजाम दिया। सुरक्षा एजेंसियों ने इसे आतंकवाद विरोधी अभियान की बड़ी कामयाबी बताया है। क्षेत्र में ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा, जब तक यह पुष्टि नहीं हो जाती कि इलाका पूरी तरह आतंकमुक्त है।

जाकिर गनी लश्कर-ए-तैयबा का प्रमुख कमांडर था। यह सफलता जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों की सतर्कता और समन्वय का प्रमाण है।

इसे भी पढ़े   नववर्ष पर गंगा में नौकायन के लिए जल पुलिस ने जारी किए सुरक्षा निर्देश
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *