पटना को मिली नई रफ्तार: 115 करोड़ की मंदिरी नाला-सड़क परियोजना का उद्घाटन

पटना को मिली नई रफ्तार: 115 करोड़ की मंदिरी नाला-सड़क परियोजना का उद्घाटन

पटना,   (जनवार्ता)। राजधानी पटना की बहुप्रतीक्षित मंदिरी नाला-सड़क परियोजना (नवीन किशोर सिन्हा पथ) का सोमवार को उद्घाटन कर दिया गया। करीब 115 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ किया। परियोजना का निर्माण पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड की देखरेख में कराया गया है।

rajeshswari


इस परियोजना के पूरा होने से शहर की जलनिकासी व्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ ही बेली रोड और अशोक राजपथ के बीच सीधी संपर्क सुविधा उपलब्ध हो गई है। मंदिरी नाले को ढंककर उसके ऊपर दो लेन सड़क बनाई गई है, जिससे अब वाहन चालकों को सुगम और वैकल्पिक मार्ग मिलेगा।


परियोजना के तहत नेहरू पथ (बेली रोड) स्थित आयकर चौराहा से दानापुर-बांकीपुर पथ के बांस घाट तक 1289 मीटर लंबा बॉक्स ड्रेन और दो लेन सड़क का निर्माण किया गया है। मंदिरी नाले का जीर्णोद्धार कर उसे पूरी तरह ढंका गया, जिसके ऊपर आधुनिक सड़क विकसित की गई। जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए परियोजना में छह कल्वर्ट, चार स्लुइस गेट, दो रैंप और तीन डिसिल्टिंग चैंबर बनाए गए हैं। इसके अलावा सर्विस रोड, यूटिलिटी डक्ट, आधुनिक स्ट्रीट लाइटिंग और लैंडस्केपिंग की भी व्यवस्था की गई है।


नई सड़क बनने से वार्ड संख्या 21, 24, 25, 26 और 27 के लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। इससे इन क्षेत्रों में यातायात का दबाव कम होगा और जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। मंदिरी नाला में एसपी वर्मा रोड, मीठापुर, गर्दनीबाग, बाबू बाजार, धोबीघाट, ईको पार्क, छज्जुबाग, एमएलए फ्लैट और सिंचाई भवन क्षेत्र का पानी पहुंचेगा, जिससे जलभराव की समस्या में भी कमी आएगी।
उद्घाटन समारोह में उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, विधायक संजीव चौरसिया, महापौर सीता साहू, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार तथा प्रमंडलीय आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   रोहनिया विधायक ने शीतलहर में बुजुर्गों को बांटे सैकड़ों कंबल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *