मिर्जामुराद में छात्रा का अपहरण,मुकदमा दर्ज

मिर्जामुराद में छात्रा का अपहरण,मुकदमा दर्ज

मिर्जामुराद ( जनवार्ता ) । क्षेत्र के एक गांव में बीते बुधवार को एक 14 वर्षीय किशोरी हाईस्कूल का छात्रा पढ़ने के लिए निकली। रास्ते में रहस्यमय ढंग से गायब हो गई। काफी तलाश करने के बाद जब किशोरी नहीं मिली तो पिता मिर्जामुराद थाने पहुंच एक युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है।

rajeshswari

छात्रा के पिता का आरोप है कि मेरी 14 वर्षीय नाबालिक पुत्री पढ़ने के लिए स्कूल गई थी। कि इस दौरान क्षेत्र के खजुरी निवासी सूरज राजभर मेरी बेटी को बहला फुसलाकर अपहरण कर भगा ले गया। गुरुवार की रात किशोरी के पिता मिर्जामुराद थाने पहुंच उक्त युवक के खिलाफ तहरीर दे भारतीय न्याय संहिता 137 (अपहरण) व 87 (बहला-फुसलाकर) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। मिर्जामुराद निरीक्षक अजय राज वर्मा ने बताया कि किशोरी के पिता के तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। और आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है।

इसे भी पढ़े   इसे कहते हैं शानदार न्यू ईयर! इतनी इनकम पर नहीं देना होगा टैक्स
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *