बंगाल में भाजपा की बढ़त से उत्तराखंड में जश्न, पिथौरागढ़ से चंपावत तक फूटे पटाखे

बंगाल में भाजपा की बढ़त से उत्तराखंड में जश्न, पिथौरागढ़ से चंपावत तक फूटे पटाखे

देहरादून (जनवार्ता)। असम, तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल और केंद्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी में जारी मतगणना के बीच सामने आ रहे रुझानों ने देशभर का राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। खासकर पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा को मिल रही बढ़त ने पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह भर दिया है।

rajeshswari


उत्तराखंड में भी इन रुझानों का असर साफ दिखाई दिया। पिथौरागढ़ से लेकर चंपावत और देहरादून तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाते हुए पटाखे फोड़े, मिठाइयां बांटी और जमकर नारेबाजी की। पिथौरागढ़ में कार्यकर्ताओं ने “गंगोत्री से गंगा तट तक भाजपा” के नारों के साथ जीत का उत्सव मनाया।
भाजपा नेताओं का कहना है कि पश्चिम बंगाल में पार्टी की बढ़त संगठन की रणनीति और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। चुनाव प्रचार में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत की सक्रिय भूमिका को भी कार्यकर्ता अहम मान रहे हैं।
चंपावत में मोटर स्टेशन रोड पर जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत और महामंत्री मुकेश कलखुड़िया के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी जताई। इस दौरान एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी गई। देर शाम तक क्षेत्र में जश्न का माहौल बना रहा और भाजपा समर्थकों की नारेबाजी से पूरा इलाका गूंजता रहा।

इसे भी पढ़े   इग्नू में जनवरी 2026 सत्र के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *