ईस्टर्न पेरिफेरल पर हादसा, तीन की मौत

ईस्टर्न पेरिफेरल पर हादसा, तीन की मौत

दादरी(जनवार्ता)। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात ट्रक और कार की टक्कर में दंपती समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा शाहपुर अंडरपास के पास हुआ।
पुलिस के अनुसार वाराणसी के अजगरा निवासी विवेक अपनी पत्नी ममता, बेटी परी और दोस्त हरिराम के साथ कार से वाराणसी जा रहे थे। सुबह करीब तीन बजे आगे चल रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से कार ट्रक के नीचे घुस गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार काटकर सभी को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने विवेक, ममता और हरिराम को मृत घोषित कर दिया। घायल बच्ची को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   बंगालःरेप के बाद नाबालिग की हत्या,जबरन कराया अंतिम संस्कार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *