नाले पर अवैध निर्माण सील, प्रशासन की कार्रवाई से मचा हड़कंप

नाले पर अवैध निर्माण सील, प्रशासन की कार्रवाई से मचा हड़कंप

रामनगर (जनवार्ता)। रामनगर के ढिकुली क्षेत्र में बरसाती नाले पर किए जा रहे कथित अवैध निर्माण के खिलाफ जिला विकास प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई करते हुए निर्माणाधीन भवन को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा।

rajeshswari


जानकारी के अनुसार ग्राम ढिकुली में एक बरसाती नाले पर कब्जा कर भवन निर्माण किए जाने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर जिला विकास प्राधिकरण की टीम ने हाल ही में मौके का निरीक्षण किया। जांच में निर्माण कार्य नियमों के विपरीत पाए जाने पर निर्माण रोकने और चालान की कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।


बताया गया कि प्रशासनिक निर्देशों के बावजूद देर रात दोबारा निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। इसकी सूचना डायल 112 के माध्यम से प्रशासन को मिली। सूचना पर एसडीएम गोपाल सिंह चौहान स्वयं मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य जारी मिलने पर तत्काल पुलिस बुलाकर काम रुकवाया।


इसके बाद जिला विकास प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माणाधीन भवन को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में काफी देर तक हलचल बनी रही।


भवन स्वामी असलम सिद्दीकी ने प्रशासनिक कार्रवाई पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि संबंधित भूमि उनकी पत्नी के नाम दर्ज है तथा उसकी रजिस्ट्री और दाखिल-खारिज की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि जिला पंचायत से भवन का नक्शा भी स्वीकृत कराया गया है और बिना पूर्व सूचना के भवन को सील कर दिया गया।


वहीं शिकायतकर्ता शिल्पेंद्र बंसल ने प्रशासन की कार्रवाई को उचित बताया। उनका कहना है कि बरसाती नाले पर अवैध निर्माण किया जा रहा था तथा मामले को लेकर न्यायालय में वाद भी विचाराधीन है।
फिलहाल मामले को लेकर प्रशासन और भवन स्वामी के बीच विवाद गहराता नजर आ रहा है। अब आगे कानूनी प्रक्रिया और प्रशासनिक कार्रवाई पर सभी की नजर टिकी हुई है।

इसे भी पढ़े   कमरें में सो रहे डॉक्टर को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर किया हत्या
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *