एक्सप्रेसवे पर बस में आग, चालक की मौत

एक्सप्रेसवे पर बस में आग, चालक की मौत

फिरोजाबाद (जनवार्ता)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया। मटसेना थाना क्षेत्र में कंटेनर से टकराने के बाद एक प्राइवेट बस में आग लग गई। हादसे में बस चालक शंभू की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि 24 से अधिक यात्री झुलस गए। इनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार कानपुर से गुरुग्राम जा रही बस रात करीब दो बजे एक्सप्रेसवे के 46वें किलोमीटर माइलस्टोन के पास आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गई। टक्कर के बाद बस पलट गई और उसमें आग लग गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   9,823 करोड़ से बदलेगा प्रयागराज का स्वरूप
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *