सुजाबाद में चलती कार में लगी आग

सुजाबाद में चलती कार में लगी आग


रामनगर ( जनवार्ता)। स्थानीय थानांतर्गत सूजाबाद पुलिस चौकी के ठीक आगे एक चलती कार में आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात कोचस सासाराम निवासी चंदन कुमार गुप्ता वाराणसी किसी अस्पताल से होकर वापस जा रहे थे। उनके साथ कार में एक महिला थी। जैसे ही कार सूजाबाद चौकी से थोड़ा आगे पहुँचा कार के इंजन में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धर लिया। कार सवार लोग बाहर निकल गए। मौके पर ही मौजूद सूजाबाद चौकी के पुलिसकर्मियों और राहगीरों ने बालू और पानी फेंक कर आग पर काबू पाया। अनुमान है कि इंजन ज्यादा गर्म हो जाने के चलते कार में आग लग गई थी।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   3200 किमी… 27 नदियां और 2 देशों का सफर,काशी से चलेगा दुनिया का सबसे लंबा रिवर क्रूज,मोदी करेंगे उद्घाटन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *