कच्ची दीवाल ढहने से वृद्धा की मौत

कच्ची दीवाल ढहने से वृद्धा की मौत

सोनभद्र। विंढमगंज थाना क्षेत्र के जाताजुआ गांव में शुक्रवार को आंगन के कच्ची दीवाल ढहने से वृद्धा की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि नई कच्ची दीवाल आंगन का बना हुआ था। हाल ही में हुई बारिश से दीवाल कमजोर हो गया था। आँगन के दीवाल के बगल में झाड़ू लगाते समय सुगंधि देवी 60 पत्नी डोमन प्रसाद निवासी जाताजुआ थाना विंढमगंज के ऊपर दीवाल गिर गया। परिजनों ने कड़ी मशक्कत करने के बाद बाहर निकाला। वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिसके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गहरी चोट देखते ही परिजनों ने निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया। जहाँ चिकित्सक डॉ विनोद सिंह ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। उक्त घटना की सूचना मेमो के जरिये थाना को सूचित किया है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   हाई कोर्ट में स्टेनो,ड्राइवर,कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 1318 पदों पर निकली भर्ती,देखें नोटिफिकेशन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *