OLX ठगी का मास्टरमाइंड वाराणसी से गिरफ्तार

OLX ठगी का मास्टरमाइंड वाराणसी से गिरफ्तार

वाराणसी (जनवार्ता)। वाराणसी पुलिस की साइबर सेल और प्रतिबिंब टीम ने OLX पर एसी और इलेक्ट्रॉनिक सामान बेचने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले शातिर साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर देशभर में 73 मुकदमे दर्ज हैं और वह अब तक करीब 1.25 करोड़ रुपये की ठगी कर चुका है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले निवासी जलादी नागराजू के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे सिगरा स्थित होटल प्लाजा इन से गिरफ्तार किया। कोर्ट में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
एसीपी साइबर विदुष सक्सेना ने बताया कि आरोपी OLX समेत अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर एसी और घरेलू सामान के फर्जी विज्ञापन डालता था। कम कीमत का लालच देकर लोगों से एडवांस भुगतान कराता और फिर मोबाइल नंबर बंद कर फरार हो जाता था।
जांच में सामने आया कि आरोपी पहचान छिपाने के लिए कई मोबाइल नंबर, सिम कार्ड और अलग-अलग आईएमईआई का इस्तेमाल करता था। वह गेमिंग और बेटिंग प्लेटफॉर्म से जुड़े क्यूआर कोड के जरिए भुगतान लेता था, ताकि बैंक खातों तक सीधी पहुंच न हो सके।
पुलिस आरोपी के नेटवर्क और उसके सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है। साइबर सेल ने लोगों से ऑनलाइन खरीदारी में सतर्क रहने और बिना जांच-पड़ताल एडवांस भुगतान न करने की अपील की है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   Crime Report: घर में सोने का घड़ा बता कर साढ़े आठ लाख ठगे
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *