टोल प्लाजा पर LPG टैंकर ब्लास्ट, चालक की मौत

टोल प्लाजा पर LPG टैंकर ब्लास्ट, चालक की मौत

कौशांबी (जनवार्ता)। जिले के कोखराज थाना क्षेत्र स्थित सिहोरी टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह एलपीजी से भरे टैंकर के अनियंत्रित होकर टोल प्लाजा से टकराने के बाद भीषण विस्फोट हो गया। हादसे में टैंकर चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि टोल प्लाजा के पांच कर्मचारी समेत सात लोग घायल हो गए। इनमें पांच की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्रयागराज रेफर किया गया। आग की चपेट में आकर टोल प्लाजा परिसर में खड़ी 16 बाइकें और दो कारें भी जलकर राख हो गईं।

rajeshswari


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार टैंकर ओवरटेक के दौरान डिवाइडर से टकराकर पलट गया, जिससे गैस रिसाव शुरू हो गया और कुछ ही देर में टैंकर आग के गोले में बदल गया। आग बुझने के बाद टैंकर के भीतर चालक के अवशेष मिले, जिससे उसकी मौत की पुष्टि हुई।


सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक आग टोल प्लाजा परिसर के यार्ड और शौचालय तक फैल चुकी थी। हादसे के बाद दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और दूर तक धुएं का गुबार दिखाई देता रहा।


पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि हादसे में सात लोग घायल हुए हैं। पांच घायलों को प्रयागराज रेफर किया गया, जबकि दो को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना के कारणों की जांच के लिए डीएसओ और तकनीकी टीम को मौके पर भेजा गया है।

इसे भी पढ़े   सुल्तानपुर में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, वारंटी फरार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *