23 पाकिस्तानी आतंकी घोषित

23 पाकिस्तानी आतंकी घोषित

नई दिल्ली (जनवार्ता)। केंद्र सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान में सक्रिय 23 आतंकियों को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA), 1967 के तहत व्यक्तिगत रूप से आतंकवादी घोषित किया है। गृह मंत्रालय की अधिसूचना के बाद UAPA की चौथी अनुसूची में सूचीबद्ध आतंकवादियों की कुल संख्या बढ़कर 80 हो गई है।

rajeshswari


गृह मंत्रालय के अनुसार, सूची में शामिल सभी आतंकी जैश-ए-मोहम्मद (JeM), लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और अन्य प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े हैं। इनमें मसूद अजहर और हाफिज सईद के करीबी सहयोगियों के अलावा लश्कर से जुड़े अब्दुल रऊफ उर्फ हाफिज अब्दुल रऊफ का नाम भी शामिल है, जिस पर आतंकी गतिविधियों के समन्वय और टेरर फंडिंग में भूमिका निभाने का आरोप है।


सरकार ने बताया कि UAPA की धारा 35 के तहत किसी व्यक्ति के आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर उसे चौथी अनुसूची में शामिल कर आतंकवादी घोषित किया जा सकता है। केंद्र का कहना है कि इस कार्रवाई से सीमा पार संचालित आतंकी नेटवर्क और उनके वित्तीय तंत्र पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

इसे भी पढ़े   बीमा कंपनियों की जांच पूरी,इनकम टैक्स ने पकड़ी 15 हजार करोड़ की टैक्स चोरी
Shiv murti

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *